डुमरियागंज नगर में ईओ एवं जेई ने किया निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। नगर पंचायत डुमरियागंज में सीवरेज एवं जल निकासी योजना तथा 15वां वित्त आयोग योजना के अंतर्गत कराए जा रहे निर्माण कार्यों का बुधवार को ईओ महेश प्रताप श्रीवास्तव ने स्थलीय निरीक्षण करके कार्यदाई संस्था के ठेकेदार से निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और मानक के तहत कराए जाने का निर्देश दिया।
डुमरियागंज नगर पंचायत में हो रहे निर्माण कार्यों के स्थलीय निरीक्षण में ईओ महेश प्रताप श्रीवास्तव ने संबंधित ठेकेदार को कार्य मानक एवं गुणवत्तापूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने ठेकेदार को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में मानक एवं गुणवत्ता की कमी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अवर अभियंता रवि प्रताप सिंह, कासिम मेंहदी, अर्पित द्विवेदी, शिवा, हैदर अली, मोहम्मद हैदर आदि मौजूद रहे।