फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दरवाजे से जनरेटर लदी पिकअप चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 12 वीर अब्दुल हमीद नगर (भलूही मदारी पट्टी) में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने घर के बाहर खड़ी जनरेटर लदी पिकअप की चोरी की घटना का अंजाम दिया। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस फुटेज खंगालते हुए चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


भलूही मदारी पट्टी निवासी विजय कुमार गौतम ने बताया कि वह करीब 20 वर्षों से डीजे लाइट और जनरेटर का व्यवसाय करते हैं। मांगलिक कार्यक्रमों में किराए पर डीजे और जनरेटर भेजकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बृहस्पतिवार की रात एक कार्यक्रम के लिए जनरेटर पिकअप पर लादकर घर के बाहर खड़ा किया था। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे जब वह सोकर उठे तो दरवाजे से जनरेटर सहित पिकअप गायब मिली। इसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी को कोई जानकारी नहीं हो सकी। पीड़ित ने पिकअप और जनरेटर चोरी की तहरीर देकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में रात करीब 12 बजकर 15 मिनट पर मालती पांडेय स्कूल के पीछे लगे कैमरे में पिकअप जाती हुई दिखाई दी। फुटेज में पिकअप के आगे एक बाइक भी जाती नजर आ रही है, जिससे पुलिस को घटना में किसी गिरोह के शामिल होने की आशंका है। वहीं सड़क किनारे लगे एक अन्य सीसीटीवी कैमरे में 12 बजकर 18 मिनट पर भी पिकअप गुजरती हुई दिखाई दे रही है, जिसके पीछे एक बाइक भी नजर आ रही है। स्थानीय लोगों का अंदाजा है कि इसी बाइक से चोर मौके पर आए थे। कस्बा चौकी प्रभारी गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है, हालांकि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें