पथरा। मिशन शक्ति अभियान के तहत पथरा थाना पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के मिरवापुर गांव में चौपाल लगाकर बहू सम्मेलन और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें कानून की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस आपके साथ है। अपराध पर चुप न रहें और आवाज बुलंद करें।
मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और किशोरियों को उनके साथ होने वाले अपराधों से बचाव, कानूनी अधिकारों और आत्मनिर्भर बनने के संबंध में जानकारी दी।
साथ ही बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में सरल भाषा में समझाते हुए किसी भी अनुचित व्यवहार की जानकारी तुरंत अभिभावकों या पुलिस को देने की सलाह दी। मिशन शक्ति केंद्र की जानकारी देते हुए शिकायतें दर्ज कराने की अपील की। संवाद