फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं आ रही है गैस की सब्सिडी, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं आ रही है गैस की सब्सिडी, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन

लोटन क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं का पांच माह से नहीं आया सब्सिडी
समस्या का हल निकाला जाएगा : सहायक प्रबंधक
संवाद न्यूज एजेंसी
लोटन। लोटन ब्लॉक क्षेत्र के हजारों रसोई गैस उपभोक्ताओं की सब्सिडी उनके खाते में नहीं पहुंच रही है। गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं को बैंक जाने को कहती हैं तो बैंक अधिकारी एजेंसियों की गलती बताकर लौटा रहे हैं। इस सब कवायद में उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

लोटन बाजार में ऐसे तमाम रसोई गैस उपभोक्ता हैं जिनकी सब्सिडी चार-पांच माह से नहीं आ रही है। समय बीतता जा रहा है। कई बार सिलिंडर रिफिल करवाए गए लेकिन एक बार भी सब्सिडी की राशि खाते में नहीं आई। उपभोक्तओं को सब्सिडी समाप्त या रद्द होने की आशंका सता रही है। एचपी व इंडेन के उपभोक्ता जगन्नाथ चौबे, जितेंद्र सिंह, जयनेंद्र मिश्र, योगेंद्र सहानी, स्वामीनाथन, श्यालाल पटवा, उदयराज ने कहा कि एजेंसियों पर सब्सिडी संबंधी डाटा फीड करने में कोताही बरती जाती है जिससे ग्राहकों को परेशान होना पड़ता है। एजेंसियों पर केवल बुकिंग, डिलीवरी तक ग्राहकों की सुनी जाती है। उत्तमा गैस एजेंसी सिद्धार्थनगर व साईं बाबा एचपी गैस एजेंसी सोहांस की ग्राहक नेतवर निवासी शिवानी सिंह ने कहा कि पांच माह से गैस सब्सिडी नहीं आ रही है। एजेंसी पर जाने के बाद कहा जाता है कि केवाईसी नहीं भरी है। जबकि बैंक खाते से आधार नंबर भी लिंक है और केवाईसी भरी है। तब भी खाते में सब्सिडी नहीं आ रही। बहुत परेशान है। इंडेन के सहायक प्रबंधक सत्यम मिश्रा ने कहा कि उपभोक्ता सबसे ज्यादा सब्सिडी न आने की शिकायत कर रहे हैं। इस बारे में एजेंसियों से बात कर समस्या का हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें