फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गैस सिलिंडर की पाइप में लगी आग, झुलसने से किशोरी की मौत

Mon, 05 Jun 2023 05:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

विनोद के चार संतानों में निधि सबसे छोटी पुत्री थी। यह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मटियरिया के मूल निवासी थे। गोनहा ताल चौराहे पर एक छोटा सा मकान बनाकर रहते थे। उसी मकान में चाय-पकौड़ी एवं सब्जी की दुकान चलाते थे, जिससे परिवार का भरण पोषण होता था। आग लगने के कारण घर में रखा सारा सामान नष्ट हो गए।
विज्ञापन
बांसी क्षेत्र के गोनहा ताल चौराहे पर रोते बिलखते मृतिका निधि के परिजन - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले में बांसी कोतवाली क्षेत्र के गोनहा ताल चौराहे पर शनिवार रात करीब 10 बजे गैस सिलिंडर की पाइप में आग लगने से झुलसी किशोरी (15) की मौत हो गई। बेटी को बचाने गई मां भी झुलस गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि झुलसी हुई मां का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन


गोनहा ताल चौराहे पर विनोद अग्रहरी ने बताया कि उनकी पुत्री निधि अपने मकान के प्रथम तल के गैलरी में भोजन बना रही थी। चावल बनाने के लिए प्रेशर कुकर में चावल डालकर गैस चूल्हे पर रखी और ज्यों ही गैस चूल्हे को माचिस लगाई तो गैस सिलिंडर की पाइप में लीकेज होने से जलने लगा।

वह आग बुझाने का प्रयास करने लगी और उसके कपड़े में आग लग गई। अपने बचाव के लिए बिस्तर से लिपट गई, जिससे पूरा कमरा आग की चपेट में आ गया और जलने लगा। उसे बचाने पहुंची उसकी मां के हाथ का पंजा पूरी तरह झुलस गया है, चीख पुकार सुनकर परिजन व चौराहे के लोग इकट्ठा हो गए। किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। कमरे की आग बुझाई गई तो निधि की झुलसने से मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: खिड़की का शीशा तोड़ चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

विनोद के चार संतानों में निधि सबसे छोटी पुत्री थी। यह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मटियरिया के मूल निवासी थे। गोनहा ताल चौराहे पर एक छोटा सा मकान बनाकर रहते थे। उसी मकान में चाय-पकौड़ी एवं सब्जी की दुकान चलाते थे, जिससे परिवार का भरण पोषण होता था। आग लगने के कारण घर में रखा सारा सामान नष्ट हो गए।
विज्ञापन


घटना के समय इकट्ठा लोगों में से किसी व्यक्ति ने फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड आग बुझने के बाद पहुंची, हालांकि, पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी। बांसी कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
 

बांसी क्षेत्र के गोनहा ताल चौराहे पर रोते बिलखते मृतिका निधि के परिजन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें