फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गैस उपभोक्ताओं ने होम डिलीवरी शुरू होने से ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। शनिवार को गैस उपभोक्ताओं की होम डिलीवरी शुरू कर दी गई। इससे गैस उपभोक्ताओं ने राहत की सांस महसूस किया है। पांचवें दिन भारत गैस एजेंसी के छोटका गांव गोदाम पर उपभोक्ताओं की वह भीड़ नहीं दिखाई दी जो पिछले चार दिनों में देखी गई थी। इससे कर्मचारियों ने भी राहत की सांस महसूस की है।
विज्ञापन

भाटपार रानी नगर के रानी पोखरा पर, देवेश गुप्ता के घर के सामने, मालवीय रोड आदि जगहों पर भारत गैस एजेंसी भाटपार रानी की होम डिलीवरी का वाहन गैस भरे सिलिंडर लेकर पहुंचा। वहां पहुंचते ही उपभोक्ताओं की भीड़ खाली सिलेंडर के साथ पहुंच गई। नोकझोंक के बीच कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर वितरित किया।

मौके पर पहुंचे देवेश गुप्ता, विनय मद्धेशिया, राजेश कुमार गुप्ता, रिंकू सिंह ,सुधीर गुप्ता ,मनोज गुप्ता आदि ने बताया कि होम डिलीवरी शुरू होने पर वे राहत की सांस महसूस कर रहे हैं। वहीं मुस्लिम समुदाय के पहुंचे उपभोक्ता सलाउद्दीन, शेराज, अल्ताफ आदि ने बताया कि ईद के त्यौहार को लेकर गैस नहीं मिलने से वह काफी चिंतित थे। होम डिलीवरी शुरू होने से उनका टेंशन समाप्त हो गया है। और वे राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें