फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम आवास मार्ग पर डाला कचरा, प्रदर्शन

विज्ञापन
नगरपालिका के खिलाफ सड़क बाधित कर प्रदर्शन करते नागरिक। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
कांशीराम आवास मार्ग पर डाला कचरा, प्रदर्शन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका के विरोध में लगाए नारे
सिद्धार्थनगर। कांशीराम आवास मार्ग पर बृहस्पतिवार को कचरा डालने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर नगर पालिका के विरोध में नारेबाजी की। जानकारी के बाद नगर पालिका की तरफ से सड़क पर मिट्टी डालकर आवागमन दुरुस्त किया गया। तब लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन

शहर के कांशीराम आवास मार्ग पहले से टूटकर क्षतिग्रस्त है और सड़क पर जलभराव के कारण लोगों को सांसत झेलनी पड़ती है। इसी मार्ग से जगदीशपुर मोहल्ले समेत नई बसी आबादी के लोगों का आवागमन होता है। बृहस्पतिवार को इस सड़क पर कचरा डाल देने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। इसके विरोध में लोगों ने मार्ग अवरुद्ध कर सड़क पर धरने पर बैठ गए। धरना प्रदर्शन कर रहे रजनीश सिंह श्रीनेत, सुनील रस्तोगी, विनय सिह, साहेब अलि का कहना था कि सड़क पर फेके गए कचरे से राहगीरों एवं स्थानीय लोगों का परेशानी तो हो रही है, साथ ही इनमें बीमारियां फैल सकती है। उनका आरोप था कि नगर पालिका की तरफ से सड़क पर कचरा डाल दिया गया है, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन के विरुद्ध में नारेबाजी करते हुए सड़क दुरुस्त करने की मांग की। इसके बाद नगर पालिका की तरफ से वहां बालू मिश्रित मिट्टी डालकर रास्ता सही किया गया। जिसके बाद ही धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें