गंगेश कुमार पाठक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते लोग। विज्ञप्ति
देश में चौथा और प्रदेश में दूसरा स्थान मिला
युवा
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। क्रीड़ा परिषद की ओर से बुधवार को आयोजित क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा के परिणाम में जिले के गंगेश कुमार पाठक ने देश में चौथा तथा प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करके जनपद का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को उनका स्वागत किया।
क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने कहा कि क्रीड़ा भारती खिलाड़ियों में खेल भावना को प्रोत्साहित करने वाली राष्ट्रीय संस्था है। इसके द्वारा प्रत्येक वर्ष क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा आयोजित की जाती है। इस वर्ष भी देशभर से लगभग दो लाख परीक्षार्थियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
सिद्धार्थनगर के पटहरा गांव के छात्र गंगेश कुमार पाठक ने देश में चौथा तथा प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वह सकारपार के कसीरन कॉमर्स कॉलेज में 12वीं के छात्र हैं।
प्रांत सहमंत्री तथा प्रांत परीक्षा संयोजक अरुण कुमार त्रिपाठी, प्रांत आईटी प्रमुख अमित त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने भी पैतृक गांव पहुंचकर गंगेश का माल्यार्पण कर स्वागत किया।