माध्यमिक विद्यालय स्तरीय मंडलीय प्रतियोगिता, प्रतियोगिता में तीन जिलों के खिलाड़ी दिखा रहे हैं दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 24वीं माध्यमिक विद्यालय स्तरीय मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शुक्रवार को दूसरे दिन भी बस्ती के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। सिद्धार्थनगर की टीम ने आठ स्वर्ण पदक जीते। वहीं, संतकबीरनगर ने भी तीन स्वर्ण पदक हासिल किया।
19 वर्ष बालक वर्ग के शॉट पुट में सचिन व विकास बस्ती ने प्रथम व द्वितीय, मुनीव यादव संतकबीरनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में आंचल सिंह बस्ती ने प्रथम व अनामिका सिद्धार्थनगर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 19 वर्ष बालक वर्ग के 3000 मीटर की दौड़ में अरुण व प्रदीप बस्ती ने प्रथम व द्वितीय व रजत चौरसिया सिद्धार्थनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अनुप्रिया बस्ती ने प्रथम, प्रिया सिंह व रजनी संत कबीर नगर द्वितीय व मधु सिद्धार्थनगर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
19 वर्ष बालक वर्ग की लंबी कूद में अनूप बस्ती ने प्रथम, आयुष मिश्रा सिद्धार्थनगर ने द्वितीय व संतोष बस्ती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में नेहा यादव सिद्धार्थनगर ने प्रथम, अर्पिता बस्ती ने द्वितीय व सोनम बस्ती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
19 वर्ष बालक वर्ग के डिस्कस थ्रो में सुगंध पासवान सिद्धार्थ नगर ने प्रथम, शरीफ बस्ती ने द्वितीय व अंकित संतकबीरनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में आंचल सिंह बस्ती ने प्रथम, रजनी संतकबीरनगर ने द्वितीय व प्रतिमा पाठक बस्ती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
19 वर्ष बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में शिवम यादव बस्ती ने प्रथम, प्रत्यूष सिंह बस्ती ने द्वितीय व सत्येंद्र यादव सिद्धार्थनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में स्नेहा यादव सिद्धार्थनगर ने प्रथम, पूर्वी सिंह बस्ती ने द्वितीय व मानसी यादव संतकबीरनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
19 वर्ष बालक वर्ग के हैमर थ्रो में विकास व सचिन बस्ती ने प्रथम व द्वितीय स्थान व सूरज संतकबीरनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
19 वर्ष बालिका वर्ग के जेवलिन थ्रो में कुसुम सिद्धार्थनगर ने प्रथम, आंचल सिंह बस्ती ने द्वितीय व खुशी यादव संतकबीरनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
17 वर्ष बालक वर्ग की 60 फुट की लंबी कूद में प्रवीण कुमार बस्ती ने प्रथम, मोहम्मद आमिर बस्ती ने द्वितीय व अंश मिश्रा सिद्धार्थ नगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अनीशा संतकबीरनगर ने प्रथम, काजल बस्ती ने द्वितीय व सुंदरी संतकबीरनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
17 वर्ष बालक वर्ग के डिस्कस थ्रो में शिव सिद्धार्थ नगर ने प्रथम, चंद्रप्रकाश बस्ती ने द्वितीय व रितेश सिद्धार्थ नगर तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सुंदरी संतकबीरनगर ने प्रथम, नैंसी बस्ती ने द्वितीय व करिश्मा यादव संतकबीरनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
17 वर्ष बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में संदीप सिद्धार्थनगर ने प्रथम, सत्यम चौधरी संतकबीरनगर ने द्वितीय व देवांश पांडेय बस्ती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका में तृप्ति मिश्रा सिद्धार्थनगर ने प्रथम, पुष्पा बस्ती ने द्वितीय व सुमन संतकबीरनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
17 वर्ष बालक वर्ग के हैमर थ्रो में प्रवीण कुमार बस्ती ने प्रथम, आलोक कुमार सिद्धार्थनगर ने द्वितीय व अभिषेक बस्ती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।17 वर्ष बालिका वर्ग की 3000 मीटर की दौड़ में बबिता राजभर सिद्धार्थनगर ने प्रथम, सोनम बस्ती ने द्वितीय व काजल चौधरी बस्ती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
17 वर्ष बालिका की लंबी कूद में पुष्पा बस्ती ने प्रथम, वंदना यादव सिद्धार्थनगर ने द्वितीय व करिश्मा यादव संतकबीरनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
17 वर्ष बालिका वर्ग के जेवलिन थ्रो में नंदनी संतकबीरनगर ने प्रथम, संध्या बस्ती ने द्वितीय व काजल बस्ती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार, रामनवल सिंह, कोच रत्नेश कुमार सिंह, दौलत बाबू गुप्ता, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, कोच सुमन सिंह एवं विपिन त्रिपाठी मौजूद थे।