फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सहालग से गुलजार हुआ फर्नीचर बाजार, बढ़ी खरीदारी

Fri, 19 Jun 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड, सोफा और अलमारी की मांग में उछाल, विवाह सीजन से कारोबारियों के चेहरे खिले
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। विवाह सीजन की शुरुआत के साथ जिले का फर्नीचर बाजार फिर से गुलजार हो गया है। पिछले कुछ दिनों से शहर के नौगढ़, तेतरी बाजार, बांसी, शोहरतगढ़ और इटवा क्षेत्र की फर्नीचर दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। शादी-विवाह के लिए लोग बेड, सोफा सेट, अलमारी, ड्रेसिंग टेबल और डाइनिंग टेबल की खरीदारी कर रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि जून-जुलाई में पड़ रही सहालग से बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
फर्नीचर कारोबार से जुड़े लोगों के अनुसार पिछले डेढ़ माह से बाजार अपेक्षाकृत सुस्त था लेकिन मांगलिक कार्य शुरू होते ही कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। सबसे अधिक मांग डबल बेड, स्टील और वुडेन अलमारी, मॉड्यूलर सोफा सेट और डाइनिंग टेबल की है। कई दुकानदारों ने ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए नए डिजाइनों का स्टॉक भी मंगाया है।
विज्ञापन

तेतरी बाजार स्थित फर्नीचर व्यवसायी संजय बताते हैं कि विवाह सीजन शुरू होने के बाद ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले सप्ताह की तुलना में बिक्री में करीब 25 से 30 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। वहीं, नौगढ़ के व्यवसायी विनोद विश्वकर्मा का कहना है कि शादी वाले घरों में फर्नीचर को उपहार और गृहस्थी के जरूरी सामान के रूप में खरीदा जा रहा है।
ग्राहकों का भी रुझान आधुनिक डिजाइन वाले फर्नीचर की ओर बढ़ा है। बांसी क्षेत्र के ग्राहक राकेश गुप्ता ने बताया कि बेटी की शादी के लिए बेड, अलमारी और सोफा सेट खरीदा है। पहले की तुलना में अब लोग टिकाऊ और आकर्षक डिजाइन वाले फर्नीचर को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन

कारोबारियों का कहना है कि 25 जुलाई तक चलने वाले मांगलिक कार्यों के कारण बाजार में रौनक बनी रहने की उम्मीद है। इससे फर्नीचर कारोबार के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा और ज्वेलरी बाजार को भी फायदा मिलेगा। व्यापारियों का मानना है कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो आगामी एक माह में कारोबार और बढ़ सकता है।

शादी वाले घरों की पहली पसंद
डबल बेड
स्टील व वुडेन अलमारी
सोफा सेट
ड्रेसिंग टेबल
डाइनिंग टेबल
-
सहालग शुरू होने के बाद ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। पिछले कुछ दिनों में बिक्री में अच्छा इजाफा हुआ है।
- दिलीप, फर्नीचर कारीगर

विवाह सीजन के चलते बाजार में फिर रौनक लौटी है। अगले एक महीने कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है।
- मो. उबैद, फर्नीचर व्यवसायी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें