फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फलों के बाजार में राैनक, महंगाई से खरीदार मायूस

Fri, 20 Feb 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बिस्कोहर कस्बे के प्राइवेट बस अड्डे के पास सजी फलों की दुकान। संवाद
विज्ञापन
बिस्कोहर। सहालग के साथ रमजान की शुरुआत होते ही फलों के दाम में 15 से 20 रुपये प्रतिकिलो की वृद्धि हो गई है। रोजेदार इफ्तार के लिए फलों की अधिक खरीदारी कर रहे हैं, इससे बाजार में रौनक बढ़ गई है। इससे व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

रमजान के दौरान इफ्तार में खजूर, केला, सेब, संतरा, अंगूर, पपीता व तरबूज जैसे फलों का विशेष रूप से उपयोग हो रहा है। इससे फलों की मांग बढ़ गई है।
शुक्रवार को बिस्कोहर बाजार में सेब 90 रुपये से बढ़कर 140 से 160 रुपये प्रति किलो बिका। 200 रुपये वाला खजूर 300 से लेकर 400 रुपये किलो तक पहुंच गया है। केला 35 से बढ़कर 50 रुपये किलो बिक रहा है। संतरा 65 से 70 रुपये प्रति किलो, तरबूज 30 से बढ़कर 40 रुपये प्रति किलो तथा अंगूर 110 से बढ़कर 130 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। फल विक्रेता अब्दुल रहमान ने बताया कि रमजान माह शुरू होने के कारण फलों की बिक्री में तेजी आई है। आजाद का कहना है कि शादी-विवाह का सीजन भी चल रहा है। इससे फलों की मांग पहले से ही बढ़ी हुई थी। अब रमजान से मांग और बढ़ गई है। थोक व्यापारी नसीम ने बताया कि बड़ी मंडियों में भी फलों के दामों में वृद्धि हुई है।ह
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें