सिद्धार्थनगर। स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की भावना को अंगीकार करने के संकल्प के साथ 69वां गणतंत्र दिवस जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। राष्ट्रगान के बाद देश की एकता-अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया गया।
कलेक्ट्रेट भवन पर डीएम कुणाल सिल्कू ने सुबह साढ़े 8 बजे ध्वजारोहण किया। इस दौरान सभागार में हुई गोष्ठी में डीएम ने कहा कि अमर शहीदों की कुर्बानियों के बल पर हम आजाद हुए, गणतंत्र राष्ट्र की स्थापना हुई। पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राष्ट्रीय एकता को मजबूत करें। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने पर बीडीओ सदर एजाज अहमद, पंचायत सचिव शैलेंद्र गुप्ता, भोला व ओडीएफ में अच्छा योगदान देने वाले खंड प्रेरक शोहरतगढ़ विनोद मिश्रा व खंड प्रेरक बर्डपुर शिवराम को प्रशस्ति पत्र दिया किया गया। इस अवसर पर एडीएम प्रमोद शंकर शुक्ल, न्यायिक गुरु प्रसाद गुप्ता, जिला आबकारी अधिकारी नवीन कुमार सिंह, एसएलएओ राजेश सिंह, डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह, पीडी संत कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी सुरेश पाठक, जय शंकर प्रसाद मिश्र, नाजिर सदर दिवाकर प्रसाद त्रिपाठी, सामान्य सहायक कलेक्ट्रेट अंगद शर्मा, ब्रह्मानंद यादव, संचालन गिरीश चंद्र मिश्रा आबकारी सहायक ने किया।
पुलिस लाइन में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण परेड की सलामी ली। शांति का प्रतीक कबूतर उड़ाया। डॉयल-100 में अच्छा कार्य करने वाले छह पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसमें प्रथम पुरस्कार ताइक्वांडो टीम, द्वितीय पुरस्कार सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज व तृतीय पुरस्कार सिद्धार्थ पब्लिक इंटर कॉलेज करौंदा मसिना को दिया गया। कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्यामधनी राही, डॉ. सतीश द्विवेदी, अमर सिंह चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह और एएसपी अरविंद कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे। दोपहर में जिला चिकित्सालय में सीएमओ डॉ.वेदप्रकाश शर्मा, सीएमएस डॉ.रोचस्मति पांडेय की देख-रेख में मरीजों में फल बांटे गए।
इसके अलावा जनपद न्यायालय में जिला जज राजेंद्र प्रसाद, विकास भवन पर सीडीओ अनिल मिश्र, पुलिस ऑफिस पर एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह, तहसील कार्यालय पर एसडीएम डॉ. महेंद्र कुमार सहित अन्य कार्यालयों पर विभागाध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया। भाजपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, कांाग्रेस एससी प्रकोष्ठ के कैंप कार्यालय पर प्रदेश सचिव देवेंद्र कुमार सिंह, डॉ. सुनीता सिंह ने ध्वजारोहण किया। जोगिया ब्लॉक कार्यालय पर प्रमुख ऊषा त्रिपाठी ने ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता सेनानी स्तंभ पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि कौशलेंद्र त्रिपाठी, रामकिशोर लोधी, नीलम यादव, ओमप्रकाश जायसवाल, अखिलेश सिंह, मिथिलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
बर्डपुर ब्लॉक कार्यालय पर प्रमुख संजय पासवान व बीडीओ विजय पांडेय, बीआरसी बर्डपुर में बीईओ गोपाल मिश्र, नौगढ़ बीआरसी में बीईओ सीमा पांडेय, थाना मोहाना में एसओ दिनेशचंद चौधरी, कपिलवस्तु थाना में एसओ संजय दुबे, बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रबंधक राजेशचंद शर्मा व प्रधानाचार्य अशोक मिश्र, कस्तूरबा विद्यालय में प्रधान इं. सर्वेश जायसवाल, आदर्श पब्लिक हाईस्कूल महापाली में सदर विधायक श्यामधनी राही व संस्थापक दीपेंद्र चौधरी, अचीवर्स सेंट्रल एकेडमी मोहाना में डायरेक्टर अब्दुल मोतिन खान व प्रिंसिपल नरसिंह, सेकेर्ड हार्ट स्कूल मोहाना में प्रधानाचार्य रामेश्वर पांडेय, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य मनीष चौधरी, मिडास इंग्लिश स्कूल में डायरेक्टर रामसरन व प्रिंसिपल सीएच पाल, यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य कमरुद्दीन, नव ज्योति सिद्धार्थ स्कूल में प्रधानाचार्य ओपी यादव, सेंट थॉमस स्कूल में भाजपा जिला मंत्री ओम प्रकाश यादव व प्रबंधक जिनिष के. मोहन, सीएचसी पर डॉ. प्रशांत आस्थाना, गौहनिया स्थित बीटीसी कॉलेज व चौधरी महावीर प्रसाद महाविद्यालय हथिहवा में प्रबंधक डॉ. रवि प्रकाश चौधरी, प्रा. व पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरा चौधरी में बीडीओ विजय पांडेय व प्रधानाद्यापक कलीमुल्लाह, नगमा बानो, सिद्धार्थ महाविद्यालय में प्रबंधक प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, विजडम पब्लिक स्कूल में प्रबंधक घनश्याम जायसवाल, मथुरा प्रसाद चौधरी स्कूल चैनपुर में प्रधानाचार्य राम अवतार ने झंडा रोहण किया। ककरहवा क्षेत्र के बीएस इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या रूपा उपाध्याय, आदर्श स्कूल, नेहरू इंटर कॉलेज, पुलिस चौकी ककरहवा, कस्टम ऑफिस, पंचायत भवन ककरहवा पर ध्वजारोहण हुआ। एसएसबी की बोओपी पर इंस्पेक्टर मोती राम की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ।