फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कड़ी सुरक्षा के बीच पढ़ी गई जुमे की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना/तमकुहीरोड। रमजान के दूसरे जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच शहर से लेकर गांव के मस्जिदों में रोजेदारों ने अदा किया। शहर के मस्जिदों के बाहर पुलिस तैनात रही और कस्बों में भ्रमण करती रही। सीओ और एसडीएम भी पुलिसकर्मियों के साथ मस्जिदों के बाहर तैनात रही। शहर के छावनी,नौका,खिरिया टोला,टोला,अंबेडकर नगर समेत अन्य मस्जिद में नमाज अदा कर रोजेदारों ने देश की सलामती के लिए दुआ मांगी। सेवरही क्षेत्र के मस्जिदों में रमजान के दूसरे शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों की ओर से बड़े शिद्दत के साथ जुमे की नमाज अदा की गई। लोगों ने रोजे रख कर अल्लाह की इबादत किया और मुल्क व आवाम की सलामती के लिए दुआएं मांगी। धर्मगुरुओं का कहना था कि रमजान के महीने में तीस दिन रोजा रखने, कुरान की तिलावत करने, झूठ फरेब से परहेज करने और गरीबों को जकात देने से अल्लाह की नेमत हासिल होती है।
विज्ञापन

इस साल 19 फरवरी बृहस्पतिवार से रमजान के पाक महीने की शुरुआत हुई थी। तभी से रोजे रखने के साथ सहरी, इफ्तार व तरावीह की नमाज अदा करने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसमें इस पाक महीने को तीन असरा मे तकसीम किया जाता है | जिसमे दस दिन का पहला असरा रहमत का, दूसरा असरा बरकत और तीसरा असरा मगफिरत का होता है। रमजान के दूसरे शुक्रवार को सेवरही के रजा जामा मस्जिद सहित कतौरा, मेहदिया, टिकुलिया, पिपरा मुस्तकिल अगरवा, अवदान टोला, सिराज नगर, बेलवारी पट्टी, भटवलिया, डफाली टोला, बिशुनपुरा, राजपुर खाश, तुर्कवलिया, जानकी नगर, दर्जी टोला स्थित अन्य सभी मस्जिदों में मुसलमानों द्वारा बड़े शिद्दत के साथ दूसरे जुमे की नमाज अदा की गई।
जिसमें धर्मगुरु कारी जिकरुल्लाह, मौलाना शाबीर अली, मौलाना इकबाल अहमद अमजदी सहित शाकिर अली, सफदर हुसैन खान, हासन अली, मुश्ताक अहमद, इमरान अजमेरी, फैयाज अहमद, इरसाद अहमद सहित सैकड़ों रोजेदारों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें