गौरी बाजार। साइबर जालसाजों ने गौरी बाजार में एक मेडिकल स्टोर संचालक के बैंक खाते से 4.94 लाख रुपये निकाल लिए। जालसाजी के शिकार खाता धारक ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गौरीबाजार क्षेत्र के ग्राम पथरहट निवासी राणा प्रताप सिंह की ब्लॉक गेट के समीप दवा की दुकान है। इनका पंजाब नेशनल बैंक की शाखा गौरी बाजार में खाता है। इनका कहना है कि साइबर जालसाजों ने 10 जुलाई की शाम साढ़े चार बजे से साढ़े पांच बजे के बीच 4.94 लाख रुपये निकाल लिए। इसकी भनक उन्हें नहीं लगी। शनिवार को जब वे बैंक की शाखा में अपना बैलेंस चेक कराए तब रुपये निकासी की जानकारी हुई। इसकी शिकायत उन्होंने बैंक शाखा व पुलिस से तहरीर देकर किया है। साथ ही डाॅयल 1930 पर भी सूचना दी गई। पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुटी है। इस संबंध में एसओ मृत्युंजय राय ने बताया कि साइबर सेल में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।