सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र एक गांव में कच्चा आम बेचने आए कस्बा निवासी दो युवकों ने एक महिला के साथ छेड़खानी की। महिला की शिकायत के बाद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। तहरीर में महिला ने बताया कि वह घर पर अपने दो बच्चों के साथ रहती है। उसका पति रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहता है। 29 मई को करीब तीन बजे डुमरियागंज नगर पंचायत के हबीबुल्लाहनगर वार्ड निवासी अब्दुल हक और कृष्णानगर वार्ड निवासी तैय्यब अली कच्चा आम बेचने के लिए आए। उसने उन्हें आम खरीदने के लिए बुलाया। शिकायत करने वाली महिला के मुताबिक आरोपियों ने उसको अकेला देखकर उसके साथ छेड़खानी करने लगे। गुहार लगाई तो वह लोग जान माल की धमकी देते हुए भाग गए। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।