फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धूप ने लोगों को ठंड से दिलाई राहत, शाम को बढ़ गई गलन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच दो दिनों से मौसम ने कुछ राहत दी। वहीं मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने से लोगों ने ठंड से राहत महसूस की। सुबह से ही धूप खिलने पर लोग घरों की छतों, आंगनों और सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर धूप सेंकते नजर आए।
बाजारों में भी दिन के समय कुछ रौनक देखने को मिली और लोग आवश्यक कार्यों के लिए बाहर निकले। हालांकि यह राहत अस्थायी साबित हुई। जैसे ही देर शाम हुई, सर्द हवाओं ने एक बार फिर लोगों को ठिठुरन का अहसास करा दिया। ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट महसूस की गई और लोग जल्दी ही अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। शाम के समय सड़कों और बाजारों में भी चहल-पहल कम होती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों, अलाव और हीटर का सहारा लेते दिखाई दिए। मौसम के इस उतार-चढ़ाव के बीच लोगों को फिलहाल धूप से राहत मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें