फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती पहुंचने की बनाई रूपरेखा

Thu, 30 Jun 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
चौखड़ा स्थित शिव मंदिर पर बूथ अध्यक्षों की बैठक में शामिल हियुवा के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप ंसिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डुमरियागंज। बस्ती के केडीसी ग्राउंड में शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व मेें होने वाले पूर्वांचल के पहले गोरक्षप्रांत के बूथ अध्यक्ष महासम्मेलन की सफलता को लेकर गुरुवार को डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में पार्टी पदाधिकारियों ने बैठक कर रूपरेखा बनाई।
विज्ञापन

चौखड़ा स्थित शिव मंदिर परिसर में भाजपा की भनवापुर मंडल की बैठक भाजपा युवा नेता लवकुश ओझा की अध्यक्षता में हुई। इसमें शुक्रवार को बस्ती में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में होने वाली बूथ अध्यक्षों की बैठक को लेकर चर्चा की गई। बैठक में हियुवा के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बीते वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव में बूथ अध्यक्षों की बदौलत ही भाजपा ने देश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सफलता पाई थी।
ठीक उसी प्रकार विधानसभा चुनाव में भी पार्टी बूथ अध्यक्षों के दम पर प्रदेश में भ्रष्टाचार व गुंडाराज मुक्त भाजपा की सरकार बनाने में कामयाब होगी। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के शत-प्रतिशत बूथ अध्यक्षों से बैठक में शामिल होने का आह्वान किया गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्रमणि त्रिपाठी ने नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर व नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मधुसूदन अग्रहरि ने खीरामंडी में डुमरियागंज भाजपा कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं संग बैठक की।
विज्ञापन

जिला परिषद मार्केट में स्थित मित्रसंघ कार्यालय पर राजू श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठकों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय पांडेय, गौरव मिश्रा, मंटू सिंह, शिवपूजन गुप्ता, अनूप यादव, शक्तिमणि त्रिपाठी, डॉ. राजेश गौतम, संजय मिश्रा, राहुल सिंह, श्यामसुंदर अग्रहरि, अमरेंद्र सिंह, भानू गुप्ता, लालजी शुक्ला, पिंकू पांडेय, रामबक्स गौतम, चंद्रशेखर त्रिपाठी, राम अशीष पाठक, बताशा बाबा, गुड्डन श्रीवास्तव, डेजी आदि मौजूद रहे। 
सिद्धार्थनगर। बस्ती में एक जुलाई को आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला कार्यालय पर पार्टी नेताओं की बैठक हुई। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर ने कहा कि बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को लेकर भाजपा में जबरदस्त उत्साह है। मंडलों के प्रभारियों ने वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चत कर ली है।
कार्यक्रम में जिले से 350 चारपहिया वाहन व 10 बड़ी बसों के माध्यम से दो हजार से ज्यादा कार्यकर्ता बस्ती के लिए शुक्रवार की सुबह रवाना होंगे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बृजबिहारी मिश्र, ब्रह्मप्रकाश चौधरी, लालजी त्रिपाठी, राधारमण त्रिपाठी, केशभान राय, दीपक मौर्य, रामयश प्रसाद, कन्हैया पासवान, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, श्यामसुंदर मित्तल, लक्ष्मीकांत जायसवाल, गोविंद माधव, गोपाल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें