फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में महक को मिला प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकला प्रतियोगिता में महक अव्वल
विज्ञापन

राजकीय बौद्ध संग्रहालय पिपरहवा में शहीद दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन
नौवीं और दसवीं कक्षा के 60 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहीद दिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में महक कसौधन अव्वल रहीं जबकि शहजाद दूसरे स्थान पर रहे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आजाद की स्मृति में शहीद दिवस पर राजकीय बौद्ध संग्रहालय पिपरहवा में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
चित्रकला प्रतियोगिता में दो विद्यालयों के कक्षा नौ से 10 तक के 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें देश के लिए जीवन न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां आदि में से किसी एक पर चित्र बनाना था। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के चित्र में रेखांकन, रंग संयोजन एवं विषयवस्तु के मद्देनजर चित्रों का चयन किया जिसमें महक को प्रथम, शहजाद अहमद को द्वितीय, गुलेइश्म को तृतीय और संगीता पाठक को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जय किसान इंटर कॉलेज सनई के प्रधानाचार्य अंगद प्रसाद ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से नौनिहालों एवं युवाओं के भीतर छिपी प्रतिभा उजागर होती है। संग्रहालय के वीथिका सहायक रामानंद प्रजापति ने कहा कि अतीत से जुड़कर ही हम वर्तमान को गौरवमयी बना सकते हैं। इस दौरान ओमप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें