फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बरामदे में मां-बाप के पास सो रही चार वर्षीय बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म

Thu, 24 Oct 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। इटवा थाने के एक गांव में मां बाप के पास सो रही चार वर्षीय बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। मंगलवार रात हुई घटना में गंभीर बच्ची को परिजनों ने सीएचसी इटवा में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों जिला अस्पताल रेफर कर दिया है, वहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की खबर लगते ही पुलिस सक्रिय हुई और अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

इटवा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बरामदे में चार वर्षीय बालिका अपने माता-पिता के साथ सोई हुई थी। आधी रात में लगभग 2.30 बजे के करीब कोई व्यक्ति बालिका का अपहरण कर लिया। इस बात की जानकारी नींद खुलने पर परिजन को हुई, तो वह उसे खोजने लगे। इसी बीच रोने की आवाज सुनकर गांव के पश्चिम स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास तालाब के किनारे पेड़ के पास पहुंचे परिजनों को बालिका खून से लथपथ पड़ी हुई मिली। बालिका को इस हाल में देखकर परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन उसे सीएचसी इटवा लाया गया। जहां अत्याधिक रक्तस्राव से उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। सूचना पर इटवा पुलिस और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने घटना स्थल पर पसरे खून का भी नमूना एकत्रित किया।
घर से छह सौ मीटर दूर हुई घटना
इटवा थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय मासूम बालिका का अपहरण कर उसके घर से छह सौ मीटर दूर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। जिला अस्पताल में मासूम पीड़िता का इलाज करा रहे पिता का कहना है कि वह पति पत्नी सोये हुए थे, जिस कारण बेटी के अपहरण का पता नहीं चल पाया। वहीं बेटी भी गहरी नींद सो रही थी, इसलिए अपहरण के दौरान उसने शोर नहीं मचाया। आरोपी ने उसे मां-बाप के पास से उठाकर गांव के पश्चिम स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास तालाब के किनारे पेड़ के पास ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता का कहना है कि अभी उसकी बेटी सहमी हुई है इसलिए कुछ बोल नहीं पा रही है। वह ठीक होने के बाद ही आरोपी के बारे में कुछ बता पाएगी।
विज्ञापन

कोट
घटना की जानकारी मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी। जिला अस्पताल में भर्ती बालिका का इलाज चल रहा है। मामले में इटवा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के खुलासा के लिए दो टीमें लगाई गई है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-सिद्धार्थ, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें