बिस्कोहर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत छगडिहवा, चौखड़िया व महादेव नंगा अवर अभियंता सिद्धार्थ शंकर गुप्ता के नेतृत्व में विद्युत चेकिंग व राजस्व वसूली अभियान चलाया गया गया। इस दौरान 25 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए और 45 बकायेदारों से 80 हजार रुपये का बिजली बिल जमा कराया गया। अवर अभियंता ने बताया कि जिनका बिल बकाया है वह जमा कर दें, ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग अभियान के दौरान कैशियर अजय त्यागी, धर्म सागर, मुकेश कुमार गुप्ता, मनोज कुमार, उमेश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद