पडरौना। बार संघ तमकुहीराज की तरफ से सोमवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर न्यायिक कार्य का विरोध किया गया। इसमें लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज का विरोध कर पुलिसिया कार्रवाई की निंदा की।
विज्ञापन
बार संघ तमकुहीराज के अध्यक्ष अशोक राय व महामंत्री अमरनाथ सिंह की अगुवाई में सोमवार को अधिवक्ताओं ने पहले तहसील परिसर में बैठक की। इसमें अधिवक्ताओं ने लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज व पुलिस के बर्बरता पूर्ण व्यवहार की निंदा की। इसके बाद तहसील परिसर में प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आकांक्षा मिश्रा को कर आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।