फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डोकम अमया के साथ चार टीमों ने जीता मैच

Sun, 05 Mar 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नगर पंचायत बिस्कोहर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर वार्ड में खेला गया। नाइट हैंड्रम क्रिकेट टूर्न
विज्ञापन
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर वार्ड में आयोजित छह दिवसीय नाइट हैंड्रम क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन शुक्रवार रात को चार मुकाबले हुए। पहले मैच में डोकम अमया की टीम ने एक ओवर से जैतापुर बलरामपुर की टीम हरा दिया। जबकि दूसरे मैच में बड़हरा बी की टीम ने सिकरा बुजुर्ग की टीम को, तीसरे मैच में बभनी की टीम ने कटेश्वरनाथ की टीम को, तो चौथे मैच में बड़हरी की टीम ने हरिबंधनपुर टीम पराजित कर दिया। मैच का समाजसेवी सुधीर त्रिपाठी व सदानंद शुक्ला ने बैटिंग व फील्डिंग करके मैच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस दौरान पहला मैच डोकम अमया व जैतापुर बलरामपुर की टीम के बीच हुआ। इसमें जैतापुर की टीम टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4.4 ओवर में 50 बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डोकम अमया की टीम ने 4.2 ओवर में 3 विकेट खोकर मैच को जीत लिया। दूसरा मैच सिकरा बुजुर्ग व बड़हरा बी टीम के बीच खेला गया। बड़हरा बी की टीम ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी सिकरा बुजुर्ग की टीम ने निर्धारित 5 ओवर में 8 विकेट खोकर 37 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बड़हरा बी की टीम ने अपने खिलाडिय़ों के बल पर 3.5 ओवर में 38 रन बनाकर मैच को जीत लिया। तीसरा मैच बभनी व कटेश्वरनाथ इटवा टीम के बीच खेला गया। कटेश्वरनाथ की टीम ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी बभनी की टीम ने निर्धारित 5 ओवर में 5 विकेट खोकर 57 रन का स्कोर खड़ा किया। जीत का लक्ष्य लेकर उतरी कटेश्वरनाथ इटवा की टीम ने निर्धारित 5 ओवर में 8 विकेट गवाकर 30 रन बनाकर मैच हार गई। चौथा मैच हरिबंधनपुर व बड़हरी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
बड़हरी की टीम ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी हरिबंधनपुर की टीम ने निर्धारित 5 ओवर में 6 खोकर 37 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी खेलने उतरी बड़हरी की टीम ने 4.3 ओवर में 5 विकेट गवांकर मैच को जीत लिया। इस अवसर पर रामेश्वर चौधरी, अमित पांडेय, ओम प्रकाश गुप्ता, मदन गोपाल गुप्ता, निरंकार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें