फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रसायन विज्ञान में 1130 ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 05 Mar 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जय किसान इंटर कॉलेज में परीक्षा देने जातीं छात्राएं।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा में शनिवार सुबह प्रथम और दोपहर द्वितीय पाली में इंटर की परीक्षा हुई। रसायन विज्ञान विषय में 1130 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को कक्ष में प्रवेश करने दिया गया। सुबह प्रथम पाली में इंटरमीडिएट के वैकल्पिक विषयों की परीक्षा में 130 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें पांच ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि दूसरी पाली में दोपहर दो से सवा पांच बजे तक रसायन विज्ञान की परीक्षा में 14686 परीक्षार्थी थे। इसमें 1130 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी प्रकार समाज शास्त्र विषय की परीक्षा हुई। जिसमें 1505 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 177 ने परीक्षा छोड़ दी। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नरायन मौर्य ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई है। कहीं किसी प्रकार की परेशानी सामने नहीं आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें