खुनुवां। नेपाल के कोशी प्रांत सुनसरी जिले के इटहरी उप नगर महा पालिका से मंगलवार को सब्जियों से भरे ट्रक से बड़ी मात्रा में गांजा जब्त किया गया है। सुनसरी जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार जब्त किया गया गांज 4,230 किलोग्राम है।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह इटहरी उप महा नगरपालिका नंबर-20 में सब्जियां लेकर जा रहे एक ट्रक की चेकिंग की गई। ट्रक की तलाश में गोभी और आलू के बीच में छुपा कर रखा गया गांजा बरामद हुआ। जो 2,100 किलो है। पुलिस के अनुसार 70 बोरी गांजे से लदे ट्रक में 48 बोरी गोभी और 12 बोरी आलू था।
विज्ञापन
ट्रक का कब्जे में लेने वाली पुलिस ने चालक, शहीद भूमि ग्रामीण नगर पालिका नंबर छह धनकुटा निवासी राजेंद्र राय, उसी स्थान के सुनील राय और बराहक्षेत्र नगर पालिका नंबर-9 सुनसरी निवासी सुमन राय को भी हिरासत में ले लिया है। इसी प्रकार सोमवार देर शाम को शिवधारा के धरान उप-महानगरीय शहर-13 से धनकुटा से अदरक और गोभी ले जा रहे एक ट्रक से 70 बोरी गांजा जब्त किया गया। जब्त गांजा का वजन 2,130 किलोग्राम है। धनकुटा एक गांजा उत्पादक क्षेत्र है।
धनकुटा में उत्पादित गांजा को तस्करों के एक समूह द्वारा छोटे वाहनों और ट्यूबों का उपयोग करके सप्तकोशी नदी के माध्यम से भारत की लगती सीमावर्ती क्षेत्र के शहरों में पहुंचाया जाता है।
ा