सिद्धार्थनगर। मंडल स्तरीय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शामिल हुए जिले के चार खिलाड़ियों का प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयन हुआ है। बस्ती में आयोजित हुए प्रतियोगिता में जिले के बर्डपुर बाजार के खिलाड़ी साजिद अली, सचिन यादव, शुभांशु कसौधन व विशाल गुप्ता का चयन हुआ है।
सिद्धार्थनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को 15 से 16 वर्ष के आयु वर्ग के जिला स्तरीय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इसमें खिलाड़ी साजिद अली, सचिन यादव, शुभांशु कसौधन व विशाल गुप्ता का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था। इन खिलाड़ियों ने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता भाग लिया जिसमें इनको प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयन हुआ है। कोच आलम का कहना है कि जिले में बाक्सिंग प्रतियोगिता को बढ़ावा देने के लिए वह लगातार इन बच्चों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। अब इनके प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने से इस खेल को प्रोत्साहन मिलेगा। क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, शिवांगी राव, सोनू गुप्ता, कमलेंद्र प्रताप चौधरी ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।