खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले की पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं का मंगलवार को पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जांच के दौरान जेल से भागे एक आरोपी समेत चार लोगों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, सीमा से लगे मर्यादपुर पुलिस चौकी के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मायादेवी गांव पालिका वार्ड नंबर छह निवासी सद्दाम हुसैन फकीर 10 सितंबर 2025 को कपिलवस्तु जेल से भाग गया था, उसे चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया। उसके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में गोला के गांव उज्जैन कला, निवासी 19 वर्षीय मोहम्मद सलमान, कपिलवस्तु नगरपालिका वार्ड नंबर तीन निवासी शुभम खड़का तथा कृष्णानगर नगरपालिका वार्ड नंबर आठ निवासी एजाज खान शामिल हैं।
पुलिस निरीक्षक एवं सूचना अधिकारी दीपक कुंवर ने बताया कि सभी आरोपियों को बुधवार को कपिलवस्तु जिला अदालत में पेश किया गया।