संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के दो गांवों में कुत्तों ने दाे दिन में 18 माह की बच्ची सहित बच्चों को जख्मी कर दिया है। कुत्तों के हमला से बच्ची के चेहरे पर गंभीर घाव है। उसकी गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया है और जिला चिकित्सालय बस्ती में उसका इलाज चल रहा है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम गरदहिया में रविवार को एक कुत्ते ने एक 18 माह की बच्ची, सात साल के वंशीलाल एवं आठ साल के विजय काे काटकर जख्मी कर दिया। 18 माह की बच्ची हदिया पुत्री असद जो अपने दरवाजे पर खेल रही थी, उसके ऊपर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया, इसे बेवा सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बस्ती रेफर कर दिया। अन्य का उपचार कराया गया है। वहीं क्षेत्र के ग्राम पिपरगडडी में रविवार की सुबह घर के बाहर खेल रहे शिवराज (4) को हिंसक कुत्ते ने हमला बोल कर काट कर जख्मी कर दिया। परिजन ने उपचार के लिए सीएचसी बेवा ले गए, जहां डॉक्टरों ने घायल बालक का उपचार कर घर भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि शाम होते ही 15 से 20 कुत्ते एक साथ झुंड बनाकर के घूमते रहते हैं।
इस संबंध में सीएचसी बेंवा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने बताया कि अस्पताल पर प्रर्याप्त मात्रा में ऐंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध है। कोई भी जहरीला जीव-जन्तू के काटने पर ग्रामीण लापरवाही न करें, तत्काल अस्पताल पहुंच कर अपना उपचार कराएं।त