फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: साढ़े पांच किलो चांदी और 10 लाख नकद के साथ चार भारतीय गिरफ्तार

विज्ञापन
नेपाल के काठमांडु में चांदी व 10 लाख नकद के साथ पकड़े गए चार भारतीय। श्रोत नेपाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुनुवां। काठमांडो की पुलिस ने सोमवार को साढ़े पांच किलो चांदी और कुछ सोने व दस लाख से अधिक रुपये के साथ चार भारतीयों को गिरफ्तार किया है। जो भारत के महाराष्ट्र राज्य के सोलापुर के मूल निवासी हैं। पुलिस चांदी के बारे में जांच कर रही है।
नेपाल पुलिस के अनुसार उन्हें इस सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया कि काठमांडो मेट्रोपॉलिटन सिटी-24 स्थित एक घर में अवैध रूप से तस्करी कर लाए गए सोने और चांदी का धंधा किया जा रहा है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचकर चार लोगों को पकड़ा गया। इसमें एकनाथ दशरथ खाडेकर, वैभव घुटुगे, सम्राट यादव और दिनेश महेती शामिल हैं। जो काठमांडो मेट्रोपॉलिटन सिटी -24 नारादेवी में किराए के मकान में रहकर अवैध धंधा कर रहे थे।
विज्ञापन

जिला पुलिस परिसर काठमांडो और पुलिस सर्कल लोक सेवा से प्रतिनियुक्त पुलिस ने उन्हें 247 ग्राम 720 मिलीग्राम सोना, 5 किलो 600 ग्राम चांदी और 10 लाख 75 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया।
उन्हें आवश्यक जांच और कार्रवाई के लिए त्रिभुवन हवाई अड्डा सीमा शुल्क कार्यालय भेजा गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है, चांदी कहां से लेकर आ रहे थे और कहां जा रहे थे। इसके बारे में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें