फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन संबंधी विवाद में मां-बेटी समेत चार को पीटा

Fri, 16 Jun 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के उमिला में जमीन संंबंधी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने घर में घुस कर मां-बेटी समेत चार की पिटाई कर दी। उमिला गांव निवासी ब्रह्मानंद पुत्र भोलानाथ का आरोप है कि शुक्रवार को जमीन की पैमाइश होनी थी। राजस्व कर्मी आने वाले थे।
विज्ञापन

विपक्षी उक्त विवादित जमीन पर निर्माण कार्य करवाने लगे। उसकी पत्नी ने मना किया तो विपक्षी लवकुश ने हाथापाई करते हुए गले का चेन व मंगल सूत्र छीनकर भागने लगा। जब उसके साले दिग्विजय राय ने पकड़ने के लिए दौड़ाया तो उक्त विपक्षी भाग गया। उक्त विपक्षी के परिवार के सुभाष, मोनू, अमन, लकी आदि ने मिलकर उसके साले दिग्विजय राय की पिटाई कर दी। जब उसकी सुशीला, बेटी रश्मि राय, पूजा पुत्री गई तो उक्त लोग घर में घुसकर उन्हें भी लाठी डंडे से मारते हुए जान-माल की धमकी देने लगे है। कोतवाल ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
टेंपों चालक की पिटाई मामले में केस दर्ज

संतकबीरनगर। छह दिन पूर्व मेंहदावल बाईपास पर बेवजह टेंपों चालक को मारने-पीटने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने केस दर्ज किया। पखुआपार निवासी सत्येंद्र कुमार पुत्र ओंकार का आरोप है कि वह टेंपों चालक है। दस जून को वह मेंहदावल बाईपास से धनघटा जाने के लिए सवारी भर रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान उसके पास रोशन चतुर्वेदी आए और बेवजह उसे अपशब्द कहते हुए मारने-पीटने लगे। पिटाई से उसे काफी चोटे आई। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें