फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल में नशे के सामान के चार धंधेबाज गिरफ्तार

Sun, 26 Apr 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। नेपाल के कपिलवस्तु जिले में पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ छापेमारी की। अलग-अलग कार्रवाइयों में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कपिलवस्तु पुलिस के मुताबिक पहली कार्रवाई बाणगंगा नगरपालिका वार्ड नंबर-3 चम्किपुर क्षेत्र में की गई। डुगा निवासी 34 वर्षीय जंग बहादुर दर्जी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 0.750 मिलीग्राम ब्राउन शुगर और 10 हजार रुपये नकद बरामद हुए।
विज्ञापन

दूसरी कार्रवाई शिवराज नगरपालिका वार्ड नंबर-5 चंद्रौटा चौक क्षेत्र में हुई। इसमें सिद्धार्थनगर के ढेबरूआ थाना क्षेत्र निवासी 36 वर्षीय संजय कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया। वहीं, 35 वर्षीय अर्चना गुप्ता और 22 वर्षीय मनीषा खनाल को हिरासत में लिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें