फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चार दिव्यांगों को मिला आवास का स्वीकृति प्रमाणपत्र

Wed, 20 Sep 2023 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री विकलांग आवास योजना ग्रामीण के तहत चार आवास के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र मंगलवार को लोटन ब्लॉक सभागार में दिया गया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के संबोधन का वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से लोगों को दिखाया गया। दिव्यांगजनों के हित के लिए शासन की ओर से हर ब्लॉक में चार दिव्यांगजनों को आवास देने की योजना चलाई जा रही है। इसके तहत लोटन ब्लॉक में चार आवास को चयनित किया गया। इसमें चारों दिव्यांगों को आवास स्वीकृति पत्र प्रमुख आशीष सिंह व बीडीओ राम प्रवेश ने संयुक्त रूप से दिया गया।
विज्ञापन

आवास के लिए 1.20 लाख हजार रुपये लाभार्थियों के खाते में भेजा जाएगा और उसके साथ 90 दिन का मजदूरी भी मजदूरों के खातों में भेजा जाएगा। बीडीओ रामप्रवेश ने बताया कि अगर लाभार्थियों के पास शौचालय नहीं होगा तो उसके लिए अलग से रुपये मुहैया करायी जाएगी। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी प्रियंका गोस्वामी, मनोज कुमार, ईश्वरदेव, अभिषेक गुप्ता, रविंद्र कुमार जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें