फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पहली बार डीएम बने पवन अग्रवाल ने संभाला चार्ज

Wed, 20 Sep 2023 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कार्यभार ग्रहण करते डीएम पवन अग्रवाल
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नवागत जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने मंगलवार को कोषागार कार्यालय के डबल लाॅक का चार्ज संभाला। 2015 बैच के आईएएस पवन अग्रवाल पहली बार डीएम बने हैं। राजस्थान निवासी पवन अग्रवाल ने सुल्तान जिले में ट्रेनिंग कर गाजियाबाद जिले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य किए हैं। इसके बाद फरवरी 2019 से फरवरी 2021 तक मुख्य विकास अधिकारी के रूप में महराजगंज तथा फरवरी 2021 से गीडा गोरखपुर में मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में अब तक सेवा दे रहे थे।
विज्ञापन

डीएम पवन अग्रवाल ने बताया कि शासन से संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक बिना भेदभाव के पहुंचाना प्राथमिकता होगी, जहां कमियां होगी उसमें सुधार किया जाएगा। इस अवसर पर एडीएम उमाशंकर, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेंद्र कुमार मौर्य, एसडीएम नौगढ़ डॉ. ललित कुमार मिश्र, बांसी प्रमोद कुमार, शोहरतगढ़ प्रदीप कुमार यादव, डुमरियागंज प्रवेंद्र कुमार, उपजिलाधिकारी न्यायिक प्रियंका चौधरी, अपर उपजिलाधिकारी कुणाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें