फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चार कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चार कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में हुई संक्रमण की पुष्टि
महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराए गए मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में चार कोरोना संक्रमित मिले। शुक्रवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई। इसके बाद महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। जिले में अब तक 4047 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 3953 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 52 लोगों का इलाज चल रहा है और संक्रमण से अब तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रतिदिन मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को चार कोरोना संक्रमित मिले। इसमें मिठवल ब्लॉक के रभरी गांव में एक संक्रमित पाया गया। उसका ब्लॉक क्षेत्र के खैरा गांव में एक संक्रमित मिला। जोगिया ब्लॉक के जोखवलिया गांव में एक संक्रमित पाया गया और लोटन ब्लॉक के देवकली गांव में एक संक्रमित मिला। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित मरीजों को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि चार कोरोना संक्रमित पाए गए। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आने वालों का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें