फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के चार संदिग्ध मिले, आईसोलेशन वार्ड में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के चार संदिग्ध मिले, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
विज्ञापन

महिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में हैं भर्ती
शोहरतगढ़ व भवानीगंज क्षेत्र के बताए जा रहे हैं संदिग्ध मरीज
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। महिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में बुधवार को कोरोना वायरस के चार संदिग्ध मरीज भर्ती किए गए हैं। चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर ही है। संदिग्ध मरीजों को बुखार और जुकाम की शिकायत थी। शोहरतगढ़ और भवानीगंज थानाक्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 30 वर्षीय युवक पांच दिन पूर्व मुंबई से गांव आया था। सोमवार की रात उसे बुखार और जुकाम की शिकायत हुई तो मंगलवार की सुबह पत्नी के साथ उसे महिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया। यहां चिकित्सकों की टीम उपचार कर रही है। एक अन्य मामले में भवानीगंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक 10 दिन पूर्व मुंबई से लौटा था। सोमवार की शाम उसे बुखार हो गया। इसके बाद परिवार के लोग दहशत में आ गए और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसे जांच के बाद महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इसके अलावा 30 वर्षीय रेलकर्मी को बुखार होने के बाद बुधवार की सुबह आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि अभी तक सभी की स्थिति सामान्य बनी है दवा और उपचार किया जा रहा है। लार का सैंपल लेकर जांच में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। इस संबंध में सीएमएस डॉ. रोचस्मति पांडेय ने बताया कि चार लोगों आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है, उनकी जांच और दवा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें