फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटीजन किट बेचने वाले चार संविदा कर्मी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटीजन किट बेचने वाले चार संविदा कर्मी गिरफ्तार
विज्ञापन

लगभग 23 लाख रुपये के दो हजार किट बरामद
एसओजी, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की कार्रवाई
उसका बाजार रेलवे क्रॉसिंग के पास देर रात पकड़े गए
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में कोरोना जांच के लिए आई एंटीजन किट बेचने का मामला प्रकाश में आया है। एसओजी की संयुक्त टीम ने ऐसे ही एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। टीम ने सोमवार देर रात किट बेचने वाले चार लोगों को उसका बाजार रेलवे क्रॉसिंग के पास से दबोच लिया। पकड़े गए लोग संविदा स्वास्थ्यकर्मी हैं। इनके कब्जे से दो हजार किट बरामद हुई है। पुलिस का दावा है कि ये लोग एंटीजन किट को पटना (बिहार) में बेच रहे थे। पूछताछ के बाद सभी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा सरकारी एंटीजन किट बाजार में बेचने के लिए ले जाने की सूचना मिली थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम सदर, सीओ और एसओजी की संयुक्त टीम तैयार की गई। इसके बाद उसका बाजार थानाक्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग के पास एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। कार से 40-40 पैकेट के दो हजार एंटीजन किट बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 23 लाख रुपये है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि एक बार कूरियर के माध्यम से एंटीजन किट पटना भेजा था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिवशंकर चौधरी कटमोरवा थाना खेसरहा, विनोद त्रिपाठी निवासी झाझापार थाना खेसरहा, मुख्तार अली महादेवा थाना चिल्हिया, ओंकार त्रिपाठी निवासी सकारपार थाना खेसरहा के रूप में की गई। सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कार्रवाई करने वाली टीम में
एसडीएम सदर विकास कश्यप, सीओ सदर राणा महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. अभिनाश चौधरी, एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी, सिपाही आनंद प्रकाश यादव, राजीव शुक्ल, पवन तिवारी, वीरेंद्र त्रिपाठी, मृत्युंजय कुशवाहा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

संविदा होगी समाप्त
एंटीजन किट बेचने के मामले की जानकारी मिली थी। गोपनीयता बरतते हुए जांच के लिए टीमें लगाई गई थी। जांच में पुख्ता होने के बाद एसडीएम सदर के साथ एसओजी टीम को तैयार किया गया। इसके बाद चार संविदा कर्मियों को पकड़ा गया है। किट भी बरामद हुई है, इन सभी की सेवा समाप्ति के साथ ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच जारी है, जो भी इसमें संलिप्त होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
- दीपक मीणा डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें