फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डीजे पर डांस के विवाद में मारपीट चाकूबाजी में चार लहूलुहान

Fri, 06 Jun 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। स्थानीय नगर पंचायत के टीचर काॅलोनी में बृहस्पतिवार की रात बहूभोज कार्यक्रम में डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक युवक ने तीन व्यक्तियों को चाकू से लहूलुहान कर दिया। उसके बाद पहले पक्ष के लोग चाकू से हमला करने वाले को जमकर मार-पीट दिया।
विज्ञापन

इस दौरान ईंट-पत्थर भी चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया, जहां घायलों को जिला मुख्यालय माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत के टीचर काॅलोनी निवासी गोविंद के घर पर बृहस्पतिवार की रात में बहूभोज का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में आए हुए लोग खुशी से डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी बीच इसी मुहल्ले का कल्लू पासवान भी आकर डांस करने लगा, नशे की हालत में उसे डांस करता देख परिजनों ने आपत्ति जताई, उसे वहां से हटा दिया।
विज्ञापन

इतने में गुस्सा होकर कल्लू घर चला गया। वहां से चाकू लेकर लौटा और सोनू, प्रकाश और गणेश पर हमला कर दिया। इस हमले में ये लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बीच-बचाव में महिलाएं भी ईंट-पत्थर चलाने लगीं।
इसके बाद गोविंद के परिजनों और आसपास के लोग हमला करने वाले कल्लू पर टूट पड़े और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसी दौरान किसी ने कल्लू के हाथ से चाकू छीनकर उसे भी चाकू से लहूलुहान कर दिया। बचाव में कल्लू किसी तरह कस्बे से गुजरी हाईवे की सड़क पर गिर गया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो तेजी वायरल हो रहा है। सड़क पर लहूलुहान घायल कल्लू को पुलिस ने निजी वाहन से सीएचसी पहुंचवाया। उधर दूसरे पक्ष के भी तीन घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। दोनों पक्ष के लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई।
पुलिस ने भीड़ को वहां से हटा कर मामले को शांत कराया। चिकित्सकों ने उपचार करने के बाद घायलों को एम्बुलेंस से माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज भेज दिया। सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
मुहल्ले के कुछ लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर गोविंद के परिजन और रिश्तेदार शराब पीने के लिए बाईपास पर स्थित एक शराब की दुकान पर गए थे। उस दौरान कल्लू भी वहां पहुंच गया और किसी बात को लेकर कुछ विवाद हो गया था। कहीं न कहीं दोपहर में हुए विवाद के कारण ही रात में चाकूबाजी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें