ढेबरूआ। एसएसबी 50वीं वाहिनी और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में जंगली सुअर का शिकार करने के आरोप में चार लोगों को शुक्रवार की शाम को गिरफ्तार किया है। मौके से मृत जंगली सूअर, जाल और एक साइकिल बरामद की गई है। वन विभाग की टीम कार्रवाई में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बी-समवाय प्रभारी महादेव बुजुर्ग को सूचना मिली कि कुछ लोग भारत के नगद्देदवा नाले से खखरा गांव के पास जंगली सुअर का शिकार कर रहे हैं। सूचना पर एसएसबी ने वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त गश्ती दल बताए गए स्थान पर पहुंची, जहां पर कुछ लोग एकत्र होकर संदिग्ध मौजूद थे जो संयुक्त टीम को देखकर कई लोग भागने लगे। घेराबंदी कर चार व्यक्तियों को पकड़ लिया गया जबकि कुछ आरोपी मौके का फायदा उठाकर भाग गए।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपनी पहचान दुखराम, पुजारी, सोनू और चरमदास निवासी ग्राम खखरा थाना कठेला के रूप में की गई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे जंगली सुअर का शिकार कर उसका मांस खाने के उद्देश्य से वहां आए थे।