फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना संशोधन के नहीं लागू होगी एमसीसी: प्रचंड

विज्ञापन
नेपाल के जनकपुर मिथिला में कार्यक्रम को संबोधित करते प्रचंड - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
नेपाल डेस्क के ध्यानार्थ---
विज्ञापन

राष्ट्रहित को ध्यान में रख कर ही समझौता का जताया संकल्प
बिना संशोधन के नहीं लागू होगी एमसीसी : नेपाल के पूर्व पीएम प्रचंड
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। नेपाल में अमरीकी संस्था मिलेनियम चैलेंज सेंटर (एमसीसी) को लेकर देश भर में चल रहे विरोध के बीच नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड ने कहा कि एमसीसी को बिना व्यापक विचार-विमर्श व संशोधन के अनुमति नहीं दी जाएगी।
जनकपुर में पत्रकारों से बातचीत मेें उन्होंने कहा कि एमसीसी के बारे में पार्टी केंद्रीय समिति के सुझाव के अनुसार पार्टी में गठन किए गए कार्यदल की रिपोर्ट पर सचिवालय बैठक में वार्ता होगी। जोर देकर कहा कि किसी भी कीमत पर एमसीसी के संशोधन और परिमार्जन के बिना अनुमोदन की स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में एमसीसी के बारे में गंभीर वार्ता हुई केंद्रीय समिति ने अच्छी तरह अध्ययन कर राष्ट्र के हित की गारंटी न होने तक आंख बंद कर समझौता नहीं किया जा सकता है। पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व पीएम झलनाथ खनाल के नेतृत्व में 3 सदस्यीय कार्यदल बनाया गया था, उन्होंने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दिया है। शनिवार को सचिवालय में इस पर चर्चा भी हुई। चर्चा में अमरीकी संस्था को लेकर तमाम आशंकाएं व्यक्त की गईं। तमाम सदस्यों ने नेपाल के हित की अनदेखी का सवाल उठाया। इस नाते अब संशोधन और परिमार्जन के बिना अनुमोदन किए जाने की स्थिति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथिला माध्यमिकी परिक्रमा का उद्घाटन किया
नेपाल के पूर्व पीएम व पार्टी अध्यक्ष प्रचंड ने जनकपुर में मिथिला माध्यमिकी परिक्रमा का उद्घाटन किया। इसी क्रम में प्रचंड ने हाल ही में सिक्योरिटी प्रिंटिंग प्रेस खरीद भ्रष्टाचार ऑडियो प्रकरण का आरोप झेल रहे सूचना संचार मंत्री गोकुल बास्कोटा की जांच अनुसंधान आयोग द्वारा किए जाने की जानकारी दी। जनकपुर की परिक्रमा कुल 15 दिन तक चलती है जिसमें 15 ऐतिहासिक स्थल से लेकर 90 किलोमीटर नेपाल और 30 किलोमीटर भारत की परिक्रमा की जाती है। कुल मिलाकर 15 दिनों में 120 किलोमीटर भूभाग की परिक्रमा की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें