फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। समाजवादी पार्टी नगर कार्यालय में पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती पूर्व नपा अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश पटवारी की अध्यक्षता में मनाई गई। मो. इदरीश ने कहा कि वीरांगना फूलन देवी ने अपने जीवन में बहुत गरीबी और यातना को सहा। उनके साथ काफी अत्याचार किया गया। उन्होंने अपने स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा के लिए हथियार उठाया। मुलायम सिंह यादव ने उन्हें सांसद का चुनाव लड़ाकर सम्मान देने और देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुंचाने का काम किया। वह दलित, पिछड़े और शोषित समाज की आवाज थीं। इस मौके पर कपिल देव, अरुण गुप्ता, साकिर अली, ध्रुव कुमार, मुश्ताक राईनी, इसरार शेख आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें