फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बांसी माघ मेला एवं प्रदर्शनी के लिए नई कमेटी का गठन

Thu, 27 Jul 2023 10:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बांसी माघ मेला एवं प्रदर्शनी ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी एसडीएम प्रमोद कुमार ने पदाधिकारियों का फेरबदल कर नई कमेटी की घोषणा किया है। नई कमेटी में उप प्रबंधक उप सचिव घनश्याम जायसवाल को राजनीतिक कारणों से ट्रस्ट से बाहर कर दिया गया है। उनके स्थान पर खंड विकास अधिकारी बांसी को पदेन उप प्रबंधक उप सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन

बांसी माघ मेला एवं प्रदर्शनी ट्रस्ट के अध्यक्ष एसडीएम बांसी प्रमोद कुमार ने बताया कि मेला एवं प्रदर्शनी की ऐतिहासिकता तथा बांसी की सांस्कृतिक विरासत को जिंदा रखने के लिए 29 मई 2023 को माघ मेला एवं प्रदर्शनी ट्रस्ट का गठन किया गया है। जिसमें ट्रस्ट के उप प्रबंधक उप सचिव के पद पर पहले घनश्याम जायसवाल को रखा गया था, जो राजनीतिक होने के कारण उन्हें संगठन के उप प्रबंधक उप सचिव पद से मुक्त कर दिया गया है तथा उनके स्थान पर खंड विकास अधिकारी बांसी को उप प्रबंधक उप सचिव के पद पर पदेन किया गया है।
लोगों की मांग पर बांसी माघ मेला एवं प्रदर्शनी के संस्थापक स्व. पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के परिवार से आलोक त्रिपाठी और राजेश त्रिपाठी को सक्रिय सदस्य के रूप में ट्रस्ट में रखा गया है। ट्रस्ट के सदस्यों की संख्या 20 से बढ़कर 40 कर दी गई है। ट्रस्ट के संरक्षक जिलाधिकारी, प्रबंधक सचिव तहसीलदार बांसी, उप प्रबंधक उप सचिव बीडीओ बांसी, सक्रिय सदस्य पुलिस क्षेत्राधिकारी बांसी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बांसी तथा खंड शिक्षा अधिकारी बांसी को बनाया गया है। कोषाध्यक्ष पद पर नगर पालिका परिषद बांसी के अधिशासी अधिकारी को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें