फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: साहब, बाढ़ के समय पानी से घिर जाता है पूरा गांव, बांध बनना जरूरी

Thu, 27 Jul 2023 10:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। इटवा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत छगडिहवा के टोला बेलभारिया में एसडीएम करमेंद्र की अध्यक्षता में बाढ़ राहत चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को बाढ़ से बचाव के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाढ़ से बचाव के सभी इंतजाम पूर्ण कर लिए गए हैं। आपदा आने पर घबराने और परेशान होने की जरूरत नहीं है। बाढ़ से प्रभावित गांव के लोगों के सहयोग के लिए प्रशासन तत्पर है। उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत चौपाल का मुख्य उद्देश्य आपदाओं से होने वाले नुकसान को रोकना और ग्रामीण स्तर पर आम जनता को बाढ़ के दुष्प्रभाव से बचाना है। इसके अतिरिक्त लोगों को इस बात से अवगत कराना है कि भविष्य में किसी आपदा कि स्थिति में उन्हें क्या करना चाहिए। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के समय में उनका गांव चारों तरफ से घिर जाता है और आवागमन बंद हो जाता है। ग्रामीणों ने बसंतपुर गांव से बेलभरिया, पिपरिया जमुनी तक बांध का निर्माण कराने की मांग की। गांव निवासी छोटेलाल मौर्य, झिनमुन, मनोज, मस्तराम, चंद्र प्रकाश, रामकुमार आदि ने कहा कि पिछले साल बाढ़ में उनकी पूरी फसल तबाह हो गई थी लेकिन उन्हें अभी तक मुआवजा नहीं मिला।
कृष्णावती ने कहा अभी तक वृद्धा पेंशन नहीं बना है व राम पियारे ने कहा कि कई साल से वृद्धा पेंशन नहीं आ रही है। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्याएं दूर कराई जाएंंगी। चौपाल कार्यक्रम के बाद एसडीएम ने ग्रामीणों के द्वारा बांध बनवाने की मांग पर जमीन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान लेखपाल शिव कुमार, ग्राम प्रधान लाल बहादुर, कृषि विभाग के अशोक यादव, कोटेदार रमाकांत के साथ सिंचाई विभाग व नरेगा के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें