फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबाइन की चपेट में आने से फोरमैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंबाइन की चपेट में आने से फोरमैन की मौत
विज्ञापन

ढेबरुआ थानाक्षेत्र के खैरी शीतल गांव की घटना
महराजगंज का रहने वाला था फोरमैन गुलाब
संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़नी। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के खैरी शीतल गांव के सिवान में कंबाइन मशीन का टायर बदलते वक्त जैक निकल गया। उसकी चपेट में आकर फोरमैन की मौत हो गई। फोरमैन महराजगंज जिले का निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

खैरी शीतल गांव के सिवान में मंगलवार की सुबह छह बजे एक कंबाइन से गेहूं की फसल काटी जा रही थी। इसी दौरान कंबाइन का टायर खराब हो गया। टायर बदलते समय अचानक जैक निकल गया और फोरमैन गुलाब (28) निवासी ग्राम कांशीराम महदेवा टोला पोखरभीटा थाना फरेंदा जिला महराजगंज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस की मदद से गुलाब को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों गुलाब को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर ढेबरुआ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजन को घटना की जानकारी दी। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक ढेबरुआ तहसीलदार सिंह ने कहा कि घटना संज्ञान में है। गुलाब के परिजन आ गए हैं। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें