बकरी चोरी करने के चार आरोपियों को जेल
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के भुतहिया गांव से चोरी हुई थी बकरी
हरैया गांव से चारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के भुतहिया गांव में बकरी चोरी करने के मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने बकरी बरामद करने के साथ ही सभी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
क्षेत्र के भुतहिया गांव निवासी उदयराज ने जोगिया कोतवाली की पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसने बकरी पाल रखी थी। आरोप लगाया कि चार लोग उसकी बकरी चुरा ले गए हैं। लोगों ने उन लोगों को बकरी ले जाते देखा भी है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच और खोजबीन की तो क्षेत्र के ही हरैया गांव से बकरी जीवित बरामद हो गई। साथ ही पुलिस ने बकरी चुराने के मामले में रियाजुद्दीन, सलमान, राजकुमार, जहीर निवासी हरैया को गिरफ्तारी कर लिया गया। बकरी चोरी और लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में सभी को जेल भेज दिया है। एसओ जोगिया अंजनी कुमार राय ने बताया कि बकरी चोरी होने की तहरीर मिली थी। चार लोगों पर केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।