फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लाम पर हजरत अबू तालिब का है बड़ा एहसान : जमाल हैदर

विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के चचा और इमाम हजरत अली के पिता हजरत अबू तालिब की पुण्यतिथि पर बुधवार को हल्लौर स्थित इमामबाड़ा वक्फ शाह आलमगीर शानी (बड़े इमामबाड़ा) पर मजलिस-ए-अजा का आयोजन किया गया। इसमें मरसियाख्वानी हैदरे कर्रार और उनके सहयोगी ने की। मजलिस को जाकिर जमाल हैदर रिजवी ने संबोधित कर दीन-ए-इस्लाम और हजरत अबू तालिब की जिंदगी पर विस्तार से रोशनी डाली l
विज्ञापन




मजलिस में जाकिर-ए-अहलेबैत जमाल हैदर रिजवी ने कहा कि हजरत अबू तालिब पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के चचा और इमाम हजरत अली के पिता थे। उनका दीन-ए-इस्लाम पर बड़ा एहसान है। उन्होंने पैगंबर हजरत मोहम्मद की परवरिश की उनकी जान की हिफाजत करने के साथ इस्लाम को आगे बढ़ाया तथा उनके बेटे इमाम हजरत अली ने पिता के मिशन को आगे बढ़ाया और हमेशा इस्लाम की भलाई और हिफाजत के लिए जंगे लड़ी और जीत हासिल की।
मजलिस के आखिर में जाकिर जमाल ने हजरत अबु तालिब की वफात( पुण्यतिथि) पर रोशनी डाली। इससे पूर्व मंगलवार की रात में भी बड़े इमामबाड़ा में मजलिस का आयोजन किया गया। इसको जाकिर जमाल हैदर करबलाई ने संबोधित कर हजरत अबू तालिब की जिंदगी और किरदार पर विस्तार से रोशनी डालीद।
विज्ञापन



इस दौरान नेहाल मौलाना, तसबीब हसन, काजिम मेहंदी, नौशाद हैदर एडवोकेट, इंतजार अकबर, काजिम रजा, अब्बास अली, शमशाद, असगर जमील, अहमद अब्बास, अली मेहंदी, अब्बास अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें