शोहरतगढ़। परसोहिया नानकार गांव के सड़क किनारे बैनामा की जमीन पर एसडीएम को शिकायत पत्र देने के बाद भी जबरिया निर्माण कराया जा रहा है। शिकायत कर्ता का आरोप है कि तहसील प्रशासन ने अबतक कोई कार्रवाई नहीं किया है। जिससे वहां विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। जिसपर एसडीएम ने बुधवार को राजस्व टीम को मामले की जांच कर जमीन की पैमाइश करने का निर्देश दिया। मौके पर टीम पुलिस प्रशासन की मदद से जमीन की पैमाइश कर निर्माण रोक दिया।
क्षेत्र के परसोहिया ननांकर निवासी नजीरूनिन्शा ने एसडीएम को शिकायत पत्र देकर बताता कि एनएच 730 मार्ग के किनारे परसोहिया ननांकर गांव के पास साढ़े बारह मंडी जमीन बैनामा करवाया था। जिस पर एक व्यक्ति जबरिया अपनी जमीन बताकर उस पर निर्माण कर रहा है। मामले को लेकर संपूर्ण समाधन दिवस पर एडीएम के समक्ष निर्माण रोकने व जमीन पैमाइश कराकर मेरे हिस्से का जमीन चिन्हित करने की गुहार लगाई थी। जिस पर एडीएम ने संज्ञान लेकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। लेकिन अभी तक निर्माण कार्य को नहीं रोकवाया गया है। जिससे वहा विवाद कभी हो सकती है।
बुधवार को एसडीएम कर्मेंद्र कुमार ने मामले को संज्ञान में लेकर राजस्व टीम को जमीन पैमाइश कराने निर्देश दिया। राजस्व टीम मौके पर पुलिस प्रशासन की मदद से जमीन की पैमाइश किया। और उस जमीन पर निर्माण कार्य रोक दिया। दोनों पक्ष को तहसील कार्यालय प्रस्तुत होने का निर्देश दिया है। एसडीएम कर्मेंद्र कुमार ने बताया कि राजस्व टीम ने जमीन की पैमाइश की है। उसी रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित पक्ष के हिस्से की जमीन दी जाएगी।