फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम में चुनाव को जिले से फोर्स रवाना

Tue, 07 Feb 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में ड्यूटी पर जाते समय पुलिस कर्मियों को समझाते पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। तीन चरण के मतदान को संपन्न कराने के लिए बुधवार को एसपी ने पुलिस लाइन से जिले के 1372 जवानों को रवाना किया। इनमें 74 दरोगा, 111 दीवान, 587 आरक्षी व 600 होमगार्ड के जवान शामिल है। पुलिस को तीन व होमगार्डों को चार चरणों का चुनाव संपन्न कराना है। एसपी राकेश शंकर ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर बुलंदशहर व मेरठ में होने वाले प्रथम चरण का चुनाव कराने के लिए जवानों को रवाना किया गया। दो टोलियों में जवानों को विभाजित किया गया। सीओ बांसी महिपाल पाठक को प्रभारी नियुक्त किया गया है। बुलंदशहर में चुनाव कराने के लिए 50 दीवान व 587 आरक्षियों को भेजा गया है।
विज्ञापन

मेरठ में 74 दरोगा व 61 दीवान को भेजा गया है। प्रथम चरण का चुनाव कराने के बाद दोनों टीमें एक साथ द्वितीय चरण का चुनाव कराने के लिए लखीमपुर खीरी जाएंगी। वहां से तृतीय चरण का चुनाव संपन्न कराने के जवान सीतापुर जाएंगे। पुलिस मुख्यालय ने टोलियों के खान-पान की व्यवस्था के लिए मेस मैनेजर व फालोअर को भी साथ में भेजने का निर्देश दिया है। इस दौरान सीओ सदर अकमल खान, बांसी महिपाल पाठक, आरआई सीबी सिंह, पीआरओ एसपी संजय पांडेय और पेशकार तौहीद आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें