पहले चरण के मतदान को लेकर नेपाल सीमा पर सुरक्षा-व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद रही। लोटन व बर्डपुर विकास क्षेत्रों की सीमा नेपाल से छूती है। इसके चलते यहां से नेपाल जाने वाले प्रमुख मार्गों हरबंशपुर, ककरहवा धनगढ़वा व अलीगढ़वा पर एसएसबी पूरी तरह से एलर्ट रही।
वहीं इन इलाकों के थानों की पुलिस अंतर्राष्ट्रीय सीमा से पहले तैनात दिखी। आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहा और सीमा के आस पास किसी को फटकने तक नहीं दिया गया। अलीगढ़वा बीओपी (बॉर्डर ऑफ पोस्ट) पर सुरक्षा का जायजा लेने डीएम डॉ. सुरेंद्र कुमार व एसपी अजय कुमार साहनी भी पहुंचे और सुरक्षाकर्मियों को पूरी तरह से चौकस रहने की हिदायत दी।