फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के बाद झुका प्रबंधन, प्राचार्य को छुट्टी

Wed, 14 Dec 2016 11:01 PM IST
सिद्धार्थनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हंगामे के बाद झुका प्रबंधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शिवपति पीजी कॉलेज में एक पखवारे से चल रहा हंगामा बुधवार को कॉलेज खुलने पर फिर तेज हो गया। विद्यार्थी और शिक्षक संघ ने प्राचार्य पर कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। इससे शिक्षण कार्य पूरी तरह ठप रहा। मौके पर पहुंचे प्रबंधक ने शिक्षक संघ से वार्ता के बाद प्राचार्य डॉ.आरपी सिंह को पद से हटाकर छुट्टी पर भेज दिया है। मुख्य नियंता एपी चंद को कार्यवाहक प्राचार्य की जिम्मेदारी सौंपते हुए मामले की जांच के लिए सर्व सम्मति से नई कमेटी का गठन  किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ.आरपी सिंह के कथित ऑडियो के प्रकरण को लेकर पूर्व छात्र नेता वसीम अंसारी, योगेश शुक्ल, मोहम्मद नसीम, आरिफ, विकास तिवारी, शहनवाज, बजरंगी, नसीम आदि ने कार्रवाई को लेकर प्रबंधन समिति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं दूसरी ओर शिक्षक संघ भी अपनी मांगों को लेकर शिक्षण कार्य से विरत होकर प्रदर्शन किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह कॉलेज पहुंचे। प्रबंध समिति व शिक्षक संघ के साथ बंद कमरे में वार्ता की। इसके बाद भी बात नहीं बनी। शिक्षक संघ, पूर्व छात्र नेता व विद्यार्थी प्राचार्य पर कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। मामला देख बौखलाए प्रबंधक ने कुछ ही देर बाद शिक्षक संघ के साथ दुबारा बैठक कर मामले का निष्कर्ष निकाला। प्रबंधन समिति और शिक्षक संघ की सर्वसम्मति पर प्राचार्य के पद से डॉ.आरपी सिंह को हटाते हुए छुट्टी पर भेज दिया और मामले की सत्यता के लिए नई जांच कमेटी का गठन किया। जांच कमेटी में विद्यालय के सचिव लालता प्रसाद चतुर्वेदी की अध्यक्षता में डॉ.एमएन सिंह व डॉ.अरविंद कुमार सिंह की टीम नामित कर प्रकरण की जांच कर आख्या सौंपने को कहा गया। उधर, प्राचार्य डॉ.आरपी सिंह का कहना था कि तबियत खराब होने के कारण 15 दिनों का अवकाश लिया है। 
संघ से सदस्यता से निष्कासित किया
शिक्षक संघ के अध्यक्ष एपी चंद, महामंत्री डॉ.अर्जुन मिश्र ने डॉ.आरपी सिंह की संगठन में सदस्यता खारिज करते निष्कासित कर दिया है। इस दौरान डॉ.एके श्रीवास्तव, डॉ.एके सिंह, डॉ.अमित सिंह, डॉ.सुशील कुमार, डॉ.प्रमोद पांडेय, डॉ.महेंद्र गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें