सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री।
सिद्धार्थनगर। सुबह शाम घना कोहरा छाने से ट्रेनों चाल कम हो गई है, इस कारण लोगों को यात्रा करने में अधिक समय लग रहा है। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से डेढ़ घंटे विलंब से चल रही हैं।
इस कारण लोगों को सामान्य समय की अपेक्षा अधिक समय में यात्रा पूरी होने की स्थिति के अनुसार योजना बनानी पड़ रही है। ट्रेन व बस का संचालन देर से होने से यात्रियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के मौसम में समय से ट्रेन का संचालन नहीं होने से यात्रियों को देर रात तक स्टेशन पर यात्रियों को ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है। रविवार को दिल्ली से गोरखपुर तक जाने वाली हमसफर ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटा देर से आई।
इससे सिद्धार्थनगर आने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। जबकि चारबाग से गोरखपुर तक संचालित होने वाली इंटर सिटी एक्सप्रेस शनिवार की रात में अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटा देर से आई। इससे लोटन, अलीगढ़वा व ककरहवा के तरफ जाने वाले यात्रियों को अपने घर पहुंचने के लिए निजी वाहनों को बुक करना पड़ा।
रविवार को दोपहर में गोमतीनगर जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे सुहेल, राघव, घनश्याम व धर्मेंद्र ने बताया कि काेहरे के कारण ट्रेन देर से संचालित हो रही है। इससे यात्रियों को घर से देर से निकलना पड़ रहा है।
जबकि समय से देर से संचालन होने के कारण यात्रियों को वैकल्पिक वाहनों से यात्रा करनी पड़ रही है। स्टेशन अधीक्षक डीके उपाध्याय ने बताया कि घना कोहरा होने से ट्रेन का संचालन निर्धारित समय से कुछ देरी से चल रही हैं।