नौगढ़ उसका मार्ग पर छाया घना कोहरा
सिद्धार्थनगर। जिले में रविवार सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। उसके बाद कोहरा कम हुआ और धूप निकली। सुबह शाम कोहरा छाने के साथ ठंड बढ़ रही है। पछुआ की गति बढ़ने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। अधिकतम तापमान 24 एवं न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पछुआ हवा के कारण न्यूनतम तापमान में कमी आ रही है। संवाद